
रानीखेत (सतीश जोशी): क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान थापला में 7.87 करोड़ की लागत से बनने जा रहे स्टाफ क्वार्टर एवं अतिथि गृह का केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष मंत्रालय डॉ मुजपरा महेंद्र भाई कालू भाई ने दिल्ली से ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ महानिदेशक प्रो0 रवि नारायण आचार्य भी मौजूद थे।
थापला क्स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के उपनिदेशक डॉ एन श्रीकांत दिल्ली, सहायक निदेशक डॉ टी महेश्वरी व प्रभारी सहायक डॉक्टर आचित्य मित्रा द्वारा भूमि पूजन कर 7.87 करोड़ लागत से बनने वाले स्टाफ क्वार्टर वह अतिथि ग्रह का शिलान्यास किया गया। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष 2023 के अंतर्गत संस्थान द्वारा निकटवर्ती विद्यालय एवं महाविद्यालय में की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ जीसी जोशी,डा ललित मोहन तिवारी थे। कार्यशाला में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे लगभग 50 प्रवक्ता, वैज्ञानिकों आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ गजेंद्र राव, डॉ दीपशिखा आर्य,डॉ तरुण कुमार आदि मौजूद थे।
