कोतवाली रानीपुर

आगामी कावड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर क्षेत्र साईं धाम कॉलोनी, जमालपुर खुर्द, सलेमपुर में सत्यापन अभियान के क्रम में आज दिनांक-30.06.2024 की प्रात: पुलिस द्वारा टीमे बनाकर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 33 मकान मालिको के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई जिसमे 26 मकान मालिकों के रूपए 10-10 हजार के कुल (2,60,000/-) के कोर्ट चालान तथा 07 मकान मालिकों के 05-05 हजार रूपए के नगद चालान कुल (35,000/-) की कार्यवाही की गई. अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त किरायेदारो, घरेलू नौकरो व कबाडियो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया ।

कार्यवाही का विवरण-

01-कुल 26 कोर्ट चालान (कुल धनराशि 2,60,000/-)
02- कुल 07 चालान नगद (कुल धनराशि 35,000/-)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *