
रानीखेत (सतीश जोशी) पर्यटक नगरी के आबकारी निवासी एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी को पितृ शोक हुआ है। उनके पिता सशस्त्र सीमा बल के पूर्व सब इंस्पेक्टर दीप चंद्र जोशी बुधवार सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया था। गुरुवार को यहाँ आबकारी शमशान घाट में एशियन खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी सहित तीनों बहनों ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर मिशाल क़ायम की। तीनों बहनों के साथ चाचा सुनील जोशी ने भी अंतिम संस्कार किया। पिता दीप चंद्र जोशी 75 वर्ष की आयु के थे। कलयुगी परंपरा को दरकिनार कर तीनों बहनों प्रेक्षा जोशी, सीनियर केबिन क्रू मीनल जोशी और स्वयं प्रज्ञा ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर समाज को नई दिशा दी है। उनके पिता की मृत्यु पर खेल जगत की कई हस्तियों सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों मे क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, एशियन कोच एवं रेफ़री सतीश जोशी, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग के अध्यक्ष जी एस खोलिया, सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पांडेय, किकबॉक्सिंग एशोसिएशन ऑफ़ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आरती सेनी, नीलेश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मुख्य संरक्षक बंद किशोर गर्ग, गोपाल नाथ गोश्वामी, हर्षिता चौधरी, दीपक नौटियाल, सौरभ वर्मा, गजेंद्र पंत सहित सैकड़ों लोग शामिल है।
