
– रामनगर कोतवाली पुलिस में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए की रकम भी बरामद की है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर पुलिस ने बताया कि आम डंडा क्षेत्र में जुआ खेलने की लगातार शिकायत पुलिस को मिल रही थी। रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना देते हुए बताया कि आम डंडा क्षेत्र में जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर गठित पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आठ जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से ताश की गाड़ी और 2 लाख 48 हजार 200 रुपए मौके से बरामद करते हुए पांच दो पहिया वाहन भी पकड़े है।
पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम नितिन, ललित , प्रेमचंद, सुजल , राजेश , राज , अमीर, कैलाश बताया।
