हरिद्वार। शनिवार को बाला जी सेवा ट्रस्ट की ओर से हनुमान जयंती के अवसर पर सांय में निकाली गई शोभायात्रा का कनखल की रविदास बस्ती वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कुमार ने जनता संग फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।
पार्षद भूपेंद्र कुमार ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाला जी सेवा ट्रस्ट की ओर से दक्ष मंदिर से बाला जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दक्ष मंदिर से देशरक्षक होते हुए बंगाली मोड से वापस दक्ष मंदिर पहुंची। कनखल बंगाली अस्पताल के निकट पहुंची शोभायात्रा का पार्षद भूपेंद्र कुमार ने जनता के साथ गुलाब और गेंदे के फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान स्वागत स्थल पर श्रीराम भगवान का एक बड़ा चित्र लगाया गया था, जो कि स्वागत के दौरान आर्कषण का केंद्र बना रहा।


इस मौके पर राममूर्ति, चंद्रप्रकाश, अग्रज मिश्रा, दीपक चौहान, वीरेंद्र सिंह, सीमा देवी, वैष्णवी, नवीन, जगदीश जोशी, विशाल, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *