हरिद्वार। कनखल में निगम के वार्ड संख्या 31 की रविदास बस्ती एवं ज्ञान लोक कॉलोनी की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा आज खत्म हो गई है, शहर विधायक मदन कौशिक , पार्षद भूपेन्द्र एवं मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने आज सीवर लाइन का उद्घाटन किया, बीजेपी पार्षद भूपेंद्र कुमार ने बताया कि ज्ञान लोक कॉलोनी में लंबे समय से सीवर लाइन की समस्या बनी हुई थी और क्षेत्र के लोग लाइन डालने की मांग कर रहे थे, पार्षद बनते ही उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए आज सीवर लाइन के कार्य का शहर विधायक मदन कौशिक , मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार के साथ मिलकर उद्घाटन किया, जल्द ही सीवर लाइन का कार्य पूरा होगा, लोगों की है समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी,


इस मौके राम मूर्ति, अग्रराज मिश्रा, चंद्र प्रकाश जोशी रोहित कटारिया रोहित शिवम गब्बर सिंह मुनेश राहुल वीर सिंह लक्ष्मण कटारिया बिजेंदर आदि लोग उपस्थित रहे,
