चमोली। चमोली से अमृत कलश यात्रा का कलश भव्य समारोह के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। इस कलश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, भारत चीन युद्घ , भारत पाकिस्तान युद्घ , कारगिल युद्घ में लड़े भारत के वीर बांकुरों, शहीदों के घर गांव की मिट्टी के अंश है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को जनपद चमोली से भव्य अमृत कलश यात्रा रथ को राज्य स्तर के लिए रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डा़एलएन मिश्र ने विकास भवन से भव्य और पवित्र कलश यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी डा़ ललित नारायण मिश्र ने कहा कि हमारे वीर शहीदों के सम्मान में पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान संचालित किया गया। अमर शहीदों की याद में सभी ग्राम पंचायत और निकायों में विशेष शिलालेखों की स्थापना भी की गई है। समस्त ग्राम पंचायत एवं निकायों से कलश में पवित्र मिट्टी और पौधों के साथ कलश यात्रा को रवाना किया गया है। कलश यात्रा को देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। देश के कोने-कोने से कलश में लाई गई। पवित्र मिट्टी और पौधों से देश की राजधानी दिल्ली में शहीदों की स्मृति में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक बनेगी।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *