
उत्तराखंड राज्य में वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव को देखते हुए नामांकन पत्र में हरिद्वार के अरुण भदोरिया एडवोकेट ,कमल भदोरिया एडवोकेट ,चेतन भदोरिया LLB अध्यनरत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर नामांकन पत्र 2027 में संशोधन किए जाने की मांग की है जिसमें भदोरिया एसोसिएट के द्वारा मांग की गई है कि चुनाव जीतने के बाद विधायक जो हिंदुस्तान में रहते हुए राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान का सम्मान ना करके शपथ ग्रहण के दौरान जय फिलिस्तीन आदि के नारे लगाते हैं और देश में समाज में इस तथ्य का गलत असर पड़ता है इसलिए नामांकन पत्र में इन शब्दों के तहत संशोधन किया जाए कि मैं राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का महत्व जानता व मानता हूं व मेरी पार्टी समय-समय पर राष्ट्रगान ,राष्ट्रीय गीत गाएंगे और पूर्ण सम्मान करेंगे ,राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत मुझे अभ्यर्थी को पूरी तरह से कंठस्थ/याद है यह संशोधन किए जाने से प्रत्येक हिंदुस्तान वासी चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के अंदर देशभक्ति की भावना हमेशा बनी रहे क्योंकि कुछ लोग जय फिलिस्तीन व अन्य देशों के नाम लेकर विधानसभा या लोकसभा की गरिमा को गिरने का असफल प्रयास करते हैं और संशोधन वर्तमान में 2027 में विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र में तत्काल प्रभाव से अंकित किए जाने के निर्देश व आदेश की मांग की गई है जिसमें भदोरिया एसोसिएट के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है यदि सरकार के द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया गया तो माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड में इस संबंध एक पल दाखिल भी की जाएगी
