हरिद्वार। उषा ब्रेको लिमिटेड द्वारा संचालित माँ मनसा देवी एवं माँ चंडी देवी रोपवे (उड़नखटोला) अर्धवार्षिक रखरखाव कार्य के कारण निर्धारित तिथियों में बंद रहेंगे।

जारी सूचना के अनुसार, माँ मनसा देवी रोपवे 8 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक बंद रहेगा, जबकि माँ चंडी देवी रोपवे 13 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक श्रद्धालुओं के लिए संचालित नहीं होगा।

कंपनी के अनुसार, जून माह में मनसा देवी रोपवे की नई रोप (रस्सी) बदली गई है। इसके तकनीकी परीक्षण के लिए ब्रिडकुल (BRIDCUL) द्वारा नामित निरीक्षण समिति 10 जुलाई 2026 को निरीक्षण करेगी, ताकि रोपवे का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उषा ब्रेको लिमिटेड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए बनाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह जानकारी उषा ब्रेको लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज डोभाल द्वारा जारी की गई है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *