रुद्रपुर(आरएनएस) भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम की गैर मौजूद्गी में पेशकार को कच्चे आढ़तियों द्वारा धान की खरीद नहीं करने पर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि उन्हों लगभग 400 रुपये प्रति कुंतल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि बाजार में धान का रेट 2203 रुपये प्रति कुंतल है, जबकि बाजार में आढ़ती 1800 रुपये प्रति कुंतल घ्धान खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के साथ एक बैठक हुई थी। इसमें कहा गया था कि नमी के अनुसार रेट लगाया जाएगा और कच्चे आढ़ती द्वारा धान खरीदा जाएगा, लेकिन अब तक कच्चे आढ़ती के रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुए हैं। कहा कि अनाज मंडी में धान की बोली लगाकर व्यापारियों द्वारा धान खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि धान की खरीद कच्चे आढ़तियों द्वारा की जाए। वहीं मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर से कहा कि धान की आवक अनाज मंडी में शुरू हो चुकी है। इस दौरान सुभाष बेहड़, अशोक सेठी, मुख्तियार सिंह, सेवक सिंह, श्याम कांबोज, करनैल सिंह, अमरीक सिंह, सरदार सिंह, रविंद्र सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *