पिथौरागढ़(आरएनएस)।  मूनाकोट विकासखंड के जीआईसी पीपलकोट में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। गुरुवार को ड़ राजेंद्र तिवारी और ड़ वर्षा सिंह विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से 141 बच्चों की जांच की। साथ ही उन्हें थैलेसीमिया, एनीमिया, रक्तदान, सुपोषण-कुपोषण के बारे में बताया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। यहां फार्मेसिस्ट लता कुंवर, स्टाफ नर्स तनुजा बोरा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *