रानीखेत (सतीश जोशी) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज ताड़ीखेत में शैक्षणिक सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ‘स्व० कमला नेहरू पुरस्कार’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उमेश डंगवाल, मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा व शिक्षिका बिमला रावत, सांस्कृतिक समिति जिला संयोजिका सुनीता डावर एवं जिला मंत्री रेखा आर्या द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह के अंतर्गत सत्र 2023-24 व 2024-25 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के कुल 16 मेधावी भैया-बहिनों की माताओं को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं को बधाई देते हुए इसे उनके कड़े परिश्रम का प्रतिफल बताया।
शिक्षिका हर्षिता मैम द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। अंत में प्रधानाचार्य उमेश डंगवाल ने सभी अतिथियों व माताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या व अभिभावक मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *