
हरिद्वार। आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, व्यापारी नेता व अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस जनों व आमजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के विरोध में रानीपुर कोतवाली घेराव किया गया व थाना प्रभारी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।
घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार और हरिद्वार प्रशासन दमनकारी रवैया अपना कर लोगों की आवाज को कुचलना चाहता हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर अडानी को फायदा पहुंचाना चाहती हैं यह सरकार हर सेक्टर में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि अगर बिजली विभाग ने अभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जोर जबरदस्ती की तो यह आंदोलन और उग्र होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी,
घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस लगातार स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के लिए संघर्षरत रहेगी और अगर स्थानीय प्रशासन या बिजली विभाग ने हठधर्मिता दिखाई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी,
घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता एम एस त्यागी और एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन से लोकतांत्रिक अधिकार छिनने का काम कर रही है जिसका खामियाजा इन्हें 2027 विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा,
घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस विमला पाण्डेय,ग्रेस कश्यप,शेखर पंवार, मनीराम बागड़ी अरुण चौहान, सी पी सिंह, एल एस रावत, सतेंद्र वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, एम डी शर्मा, श्रमिक नेता विकास सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, नरेश शर्मा, मनोज धनगर, तेलु राम प्रधान, राव अफाक अली, मेहरबान अली, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, इदरीस मंसूरी, पूर्व पार्षद सुहैल कुरेशी, हिमांशु राजपूत, सुनील कुमार प्रजापति,प्रतीक गुप्ता,अयान सैफी, मुरसलीन अहमद,जावेद खान, अज्जू खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।
