

ऋषिकेश। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में योग नगरी स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के बॉक्सिंग एरिना में आयोजित उत्तराखंड स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप -2026 में ऋषिकेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत देहरादून जिला प्रदेश में मुए थाई खेल का सिरमौर बन गया। ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 10 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीत शानदार प्रदर्शन कर जिले को प्रदेश में नम्बर एक पर लाकर खड़ा कर दिया। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य मुए थाई चैंपियनशिप में प्रदेश के 9 जिलों के 150 से अधिक चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदेश में देहरादून जिला प्रथम स्थान पर , ऊधम सिंह नगर जिला दूसरे एवं तीसरे स्थान पर अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ी छाये रहे। पदक विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन कुलदीप सिंह बुटोला ने पदक एवं टीशर्ट देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के संबोधन में खेल परिषद के अध्यक्ष बुटोला
ने कहा की उत्तराखंड राज्य की सशक्त खेल नीति के कारण आज प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन कर रहे हैं । उन्होंने ऋषिकेश की प्रज्ञा जोशी का उदाहरण देते हुए उन्हें महिला शक्ति की मिसाल बताया और अति शीघ्र प्रदेश सरकार द्वारा संबित करने की बात भी कहीं। उन्होंने कहा की प्रदेश के पूर्व खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को भी उचित सम्मान दिलाया जाएगा। शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति की जमकर सराहना की। इस दौरान खेल परिषद के अध्यक्ष ने उत्तराखंड में जून माह में आयोजित होने जा रही सातवीं राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप के पोस्टर का भी विमोचन किया । ऋषिकेश के स्वर्ण पदक विजेताओ में उत्तराखंड मार्शल आर्टस एकेडमी के खिलाड़ी छाये रहे। स्वर्ण पदक जीतने वालों में संचिता, कृष्ण श्रीवास्तव, समर्थ बिष्ट, अस्मिका कुकरेती, स्वराज गैरोला , अस्मित, अक्षत बुटोला, तेजस सिंह, आदर्श कंडारी, आरूज पंत, अनिरुद्ध, अभिषेक, रोहित व्यास, कृष्ण जोशी, उन्नति रावत , सक्षम शामिल रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी , राज्य एसोसियेशन के महासचिव नीलेश जोशी ने संचालन तथा लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवार्डी अरुण कुमार सूद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी, चेयरमैन रेडफ़ोर्ड स्कूल डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट , अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सीके जोशी , स्थानीय आयोजक विश्व विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी , तकनीकी निदेशक विशान क्षेत्री, दीपक नौटियाल, दीपांशु रौतेला , सपना जावड़ी, सृष्टि कृषाली, राजेंद्र गैरोला, आशीष बिल्जवान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
