
देहरादून = आज देहरादून मे उत्तराखण्ड कराटे एशोशियएन ने आम वाला में माल्टिपप्रपर्ष हॉल आम वाला देहरादून में 23वी उत्तराखण्ड स्टेट कराटे चैंपियनशिप 26 का आयोजन किया गया जिसमे राज्य भर से लगभग 12 जिले के 850 खिलाड़ियों के आसपास खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमे देहरादून करनपुर के यश प्रताप सिंह यादव ने 68 वेट जूनियर कैटिगरी में गोल्ड मेडल जीतकर राजधानी देहरादून का मान बढ़ाया
यश प्रताप सिंह यादव के गोल्ड मेडल जीतने पर देहरादून के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है सभी ने गोल्ड मेडल जीतने पर यश प्रताप सिंह यादव को बधाई दी है
उत्तराखण्ड कराटे एशोशियन के प्रेसिडेंट श्री अजय अग्रवाल और सेकेट्री श्री संजीव जांगड़ा ने यश यादव को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
इस अवसर पर यश प्रताप यादव को स्टेट कराटे चैंपियनशिप 26 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर यादव समाज विकास समिति पंजीकृत उत्तराखण्ड प्रदेश देहरादून ने भी खुशी व्यक्त की है प्रदेश महासचिव श्री मनोज कुमार यादव एडवोकेट ने समिति की ओर से यश प्रताप यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यादव समाज का गौरव बढ़ाने का काम किया है बधाई के पात्र है
इस अवसर पर विवेक एवं सुरेश कुमार यादव एडवोकेट एवं पूर्व पार्षद विकास चौहान आदि अन्य सैकड़ों मौजूद रहे
