जयन्त प्रतिनिधि।
दिल्ली : रेलवे स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड के तत्वावधान में उत्तर रेलवे स्पोट्र्स एसोसिएशन (एनआरएसए) की ओर से 17 से 21 अक्टूबर तक करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में 46वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने मंगलवार को करनैल सिंह स्टेडियम नई दिल्ली में “46वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2023-24” के उद्घाटन की घोषणा की। इस चैंपियनशिप में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर शोभन चौधुरी ने खिलाड़ियों से सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल एक टीम रूप में खेलने का खेल है और इसके सभी पहलुओं में एकता और ताकत की आवश्यकता होती है। सभी खिलाड़ी एकजुट हो कर खेले भावना का प्रदर्शन करें।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *