जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार बार एसोसिएशन ने कोटद्वार तहसील में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति करवाने की मांग की है। कहा कि तहसीलदार नहीं होने से फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
समस्या के संबंध में बार एसोसएिशन के अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि कोटद्वार तहसील अत्यंत संवेदनशील तहसील है। यहां पर रिटायर सैनिक काफी तादात में निवास करते हैं। लेकिन, स्थाई तहसीलदार नहीं होने से दाखिल खरिज सहित अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है। हालत यह है कि तहसील में पिछले तीन माह से स्थाई तहसीलदार नहीं है। इस मौके पर प्रवेश रावत, सुनील डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *