जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी शहर में ई-ऑटो के संचालन को लेकर पालिका ने योजना बनाई है। योजना परवान चढ़ी तो पौड़ी में ई-ऑटो संचलान का सपना साकार होगा। शहर के दो रूटों पर फिलहाल ई-ऑटो संचालन को लेकर पालिका मंगलवार को टेस्टिंग करने जा रही है। यदि टेस्टिंग पास हुई तो पौड़ी में पहली बार ई-ऑटों के संचालन की राह खुल जाएगी। पौड़ी पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि ई-ऑटो की टेस्टिंग मंगलवार को की जा रही है। इसके लिए आरटीओ, एओ पालिका और पुलिस की एक संयुक्त टीम के सम्मुख यह टेस्टिंग की जा रही है। इसके लिए ई-ऑटो को कोटद्वार से मंगवाया जा रहा है। समिति इसके संचालन को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट सही आती है तो इसी महीने से पौड़ी में ई-ऑटो का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल एसएसपी आवास से लेकर कंडोलिया और सीएमओ दफ्तर से स्टेशन होते हुए ईटीसी रूट तक इसका संचालन होगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *