चम्पावत।  मां वाराही धाम देवीधुरा में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली पर्व में रविवार रात को 51000 हजार दीपक जलायें गये। पिछले कुछ सालों से मां वाराही मंदिर कमेटी और दीपोत्सव कमेटी के सहयोग से युवाओं के द्वारा दीपदान कार्यक्रम के तहत खोलीखाड मैदान, मुख्य मंदिर सहित मंदिर परिसर में दिये जलायें जा रहे हैं। दीपावली और 23 नवम्बर से पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं द्वारा मंदिर को ऐपण और रंगोली के सजाया जा रहा है। रविवार को दीपदान कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सुमन लता, मां वाराही धाम अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट,दीपोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण जोशी ,ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट,व्यापार संघ उपाध्यक्ष चन्दन सिंह बिष्ट,कीर्ति बल्लभ जोशी, नरेन्द्र सिंह बिष्ट,विक्रम सिंह,विपिन जोशी, विजय बहुगुणा,राजू बिष्ट, अमित लमगडिया, उत्तम सिंह राणा,मुस्कान बिष्ट, विपिन जोशी ,विजय कुमार आदि ने सहयोग किया।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *