चमोली। छात्रों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से छात्र छात्राओं की नाराजगी बढ़ गयी है। मंगलवार को पीजी कलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने कलेज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कलेज गेट पर श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति का पुतला फूंका। मंगलवार को एनएसयूआई के छात्रों ने कलेज गेट पर विवि के कुलपति व परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव करने के बाद महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। उनका कहना है कि विवि की ओर से परीक्षा देने के बावजूद छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया है। परीक्षा परिणाम देर से घोषित होने से छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में समय पर प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। आधे-अधूरे परीक्षाफल से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, महासचिव नितिन नेगी, अनंत पाल, किशन सिंह, नितिन नेगी, सुधांशू, डॉली पंवार, स्वेता, दीक्षा, मानसी, कल्पना, सोनी, प्रतिक्षा आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *