चमोली। सोमवार अपराह्न बदरीनाथ हाईवे पर एक ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें घायल बाइक सवार को आपातकालीन सेवा 108 से अस्पताल ले जाया गया जहां घायल बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि सोमवार अपराह्न को नगर के द्रोणागिरी के पास एक ट्रक और बाइक की भिड़त की सूचना मिली। गुसाईं ने बताया कि घटना में रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम चमक, दुर्गाधार हाल निवासी संगम, लोनिवि रूद्रप्रयाग के 19 वर्षीय शुभम सेमवाल पुत्र राजेंद्र सेमवाल गंभीर घायल हो गया। जिससे जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। गुसाईं ने बताया कि घटना को लेकर मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *