जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने वन्य जीव संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में देव व आदित्य ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
राजकीय इंटर कालेज सेंधीखाल में वन विभाग रेंज सेंधीखाल व जैफ एग्रीकल्चर-6 शाखा की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में देव नेगी, काजल, रेशमा, जूनियर वर्ग में आदित्य अंशुल व तरूण, निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में में आदित्य, अंजली, कनक, ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेंज अधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को वन्य जीव व उनके संरक्षण की जानकारी दी। कहा कि जंगल व उसमें रहने वाली जीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद, प्रधानाचार्य साधो सिंह बिष्ट, संगीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *